Tuesday, 12 June 2012


*******मीत गीत*****
मीत गीत पागलपन मेरा।
सांझ ढले. फिर वहींबसेरा।।

चेहरे पर चेहरा होता है
हंसता चेहरा.दिल रोता है।
पीपल पनघट कहाँ पुराने
लगता है भूतो का डेरा।। **मीत गीत. -----१

भाव उमंगें. हुई तिरोहित
अपनों में भी रहा अपरिचित।
लगता लहरों पर मांझी नें
धुंधला-२ अक्श उकेरा।‌। **मीत गीत. -----२

निपट अकेला. क्यूं डरता है
मोत से पहले क्यूं मरता है
देख अमावस निशापटल पर
किरण लिख रही नया सवेरा।। **मीत गीत. -----३
गोप कुमार मिश्र
 

No comments:

Post a Comment